|
|
|
|
1. आवास और निर्माण के क्षेत्र में किफायती नई निर्माण सामग्रियों एवं प्रौद्योगिकियों के विकास, उत्पादन, मानकीकरण तथा बड़े पैमाने पर उनके उपयोग को प्रोत्साहन देना।
2. तकनीकी सहयोग के माध्यम से तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन ईकाइयों की स्थापना हेतु उद्यमियों को प्रोत्साहित करके अपशिष्ट आधारित नई निर्माण सामग्रियों और संघटकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करना।
3. प्राकृतिक आपदाओं के दुष्प्रभावों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन और मानव बस्तियों में आपदा-सह डिजाइन एवं आयोजना सहित भवनों की रिट्रोफिटिंग/पुन:निर्माण हेतु तौर-तरीकों तथा प्रौद्योगिकियों का विकास करना और उन्हें प्रोत्साहित करना।
4. निर्माण सामग्रियों तथा निर्माण के क्षेत्र में प्रयोगशाला से लेकर वास्तविक उपयोग में लाने तक के लिये प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण हेतु चयन, मूल्यांकन, उन्नयन, डिजाइन इंजीनियरिंग, कौशल उन्नयन तथा विपणन में पेशेवरों, निर्माण एजेंसियों और उद्यमियों को एस एंड टी सेवाएं देना।
|
|
|